Mr India is Back! अनिल कपूर के हाथ में दिखा Pixel 8 Pro, Insta पर दिखा सिर्फ एक पोस्ट
AajTak
अनिल कपूर ने 21अक्टबूर को Instagram पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में एक वीडियो है, जिसमें अनिल कपूर ने मिस्टर इंडिया वाला अपना किरदार रिक्रिएट किया. गौर करने वाली बात यह है कि इसमें Pixel सीरीज का हैंडसेट दिखाया. बताते चलें कि अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया फिल्म एक सुपरहिट फिल्म थी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Anil Kapoor सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर काफी एक्टिव हैं और रेगुलर पोस्ट भी करते हैं. उनके इंस्टा पर 5.8 मिलियन फॉलोवर हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, हाल ही में अभिनेता अनिल कपूर ने अपने सभी पोस्ट और प्रोफाइल पिक्चर को डिलीट कर दिया. उसके बाद मिस्टर इंडिया की तरह सोशल मीडिया अकाउंट से गायब होने वाले अभिनेता के बारे में फैंस बहुत कुछ पूछने लगे.
21 अक्टूबर को अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर वापसी की और एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में एक वीडियो है, जिसमें अनिल कपूर ने मिस्टर इंडिया वाला अपना किरदार रिक्रिएट किया. गौर करने वाली बात यह है कि इसमें Pixel सीरीज का हैंडसेट दिखाया.
अनिल कपूर की अभिनीत मिस्टर इंडिया फिल्म अपने समय की एक सुपरहिट फिल्म थी. यह फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर थे. इस फिल्म में उन्हें एक घड़ी मिलती है, जो उनके पिता ने बनाई होती है और उसे पहनकर वे गायब हो सकते थे. इसके बाद उन्हें कोई भी इंसान नहीं देख सकता था. उन्हें सिर्फ लाल चश्मे या फिर लाल लाइट में ही देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ेंः Google Pixel 8 सीरीज लॉन्च, 1 लाख रुपये होगी Pro की कीमत, जानें इस बार क्या है खास
अब लेटेस्ट वीडियो में अनिल कपूर को मिस्टर इंडिया के किरदार में दिखाया है. वे एक घर में घुसते हैं और फिर वहां उन्हें एक फोन मिलता है, जो गूगल का लेटेस्ट Pixel 8 Pro है.
ये भी पढ़ेंः भाई के चेहरे से अनलॉक हो जा रहा Google Pixel 8 Pro, ये है पूरा मामला

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










