
MP Board Datesheet 2024 Out: इस दिन से शुरू होंगी मध्य प्रदेश 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं, देखें टाइम टेबल
AajTak
MP Board 5th and 8th Datesheet 2024 Out: एमपी कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से होंगी. जबकि कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च को समाप्त होंगी और कक्षा 8 की परीक्षाएं 14 मार्च 2024 तक चलेंगी.
MP Board Exam 2024 Datesheet Out: मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी गई है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MPBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर डेटशीट (MP Board Exam 2024 Datesheet) जारी की है. जारी एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं टाइम टेबल 2024 के अनुसार, एमपी कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से होंगी. जबकि कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च को समाप्त होंगी और कक्षा 8 की परीक्षाएं 14 मार्च 2024 तक चलेंगी. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सब्जेक्ट वाइज बोर्ड एग्जाम की डेटशीट चेक कर सकते हैं.
राज्य शिक्षा पोर्टल ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा डीआईएसई कोड मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-2024 संलग्न समय सारिणी के अनुसार 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी.
परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक 2.5 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी. कक्षा 5 और 8 दोनों की बोर्ड परीक्षा 2024 हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी पेपर के साथ शुरू होगी. एमपीबीएसई 5वीं की परीक्षा अतिरिक्त भाषाओं के पेपर के साथ समाप्त होगी जबकि 8वीं की परीक्षा सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ खत्म होगी.
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की डेटशीट 2024
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की डेटशीट 2024
बोर्ड ने बताया कि पहली भाषा के रूप में उर्दू या मराठी चुनने पर छात्रों को दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी और तीसरी भाषा के रूप में हिंदी चुनना अनिवार्य होगा. इसके अलावा, बोर्ड परीक्षाएं समय सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी, भले ही परीक्षा के दिनों में छुट्टी घोषित की गई हो. अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










