
MP: 12वीं के छात्र ने खुद का किया अपहरण, WhatsApp पर कटे हाथ की फोटो भेजेकर घरवालों से मांगी फिरौती
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में 12वीं के छात्र ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. घरवालों से पैसा वसूलने के लिए व्हाट्सएप पर इंटरनेट से कटे हाथ का फोटो निकालकर भेज दिया.
मध्य प्रदेश के इंदौर में 12वीं के छात्र ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. घरवालों से पैसा वसूलने के लिए व्हाट्सएप पर इंटरनेट से कटे हाथ का फोटो निकालकर भेज दिया. इतना ही नहीं फिरौती की रकम न मिलने पर जान से मारने की बात कही. यह देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए. छात्र की तलाश में पांच थानों की पुलिस लग गई. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस छात्र तक पहुंच सकी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) पुलिस ने बताया कि इंदौर के बेटमा का रहने वाला 12वीं का छात्र देवेंद्र चौहान सोमवार को रिजल्ट और टीसी लेने गया स्कूल गया था. टीसी लेने के बाद वह जयपुर जाना चाहता था, इसलिए उसने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. छात्र ने परिवार वालों को फोन कर कहा कि उसे किसी ने अगवा कर लिया है. उसने इंटरनेट से कटे हाथ की फोटो निकालकर घरवालों को व्हाट्सएप कर दी.(प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) देवेंद्र ने घरवालों से कहा कि बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया है और फिरौती मांग रहे हैं. बदमाशों ने उसका हाथ काट दिया है, यदि इन्हें एक लाख रुपये नहीं दिया, तो वे मुझे जान से मार देंगे. इस जानकारी के बाद घरवालों के पसीने छूट गए. घरवालों ने तुरंत ही पुलिस को मामले की जानकारी दी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










