
MP: 10 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, आरोपी ने डर से कुएं में फेंक दिया
AajTak
सीहोर जिले से नाबालिग बच्ची के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है. बच्ची किसी को बता न दें, इस डर से आरोपी ने लड़की को कुंए में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. परिजनों ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने फरार आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से नाबालिग बच्ची के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है. बच्ची किसी को बता न दें, इस डर से आरोपी ने लड़की को कुंए में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. परिजनों ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने 375, 302 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. वहीं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










