
MP में सपा खुद कन्फ्यूज? अखिलेश ने धड़ाधड़ उतारे कैंडिडेट, डिंपल दे गईं चुनाव बाद कांग्रेस के समर्थन का संकेत
AajTak
मध्य प्रदेश चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के नेताओं की बयानी जंग के बीच अब डिंपल यादव ने अलग ही संकेत दिए हैं. एक तरफ जहां अखिलेश यादव ने धड़ाधड़ कैंडिडेट उतारे, वहीं अब डिंपल के बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या एमपी में सपा खुद कनफ्यूज है?
मध्य प्रदेश के चुनावी रण में इंडिया गठबंधन के तीन घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव तक कांग्रेस पर हमलावर हैं. कांग्रेस और सपा नेताओं के बीच बढ़ती तल्खी के बीच अब मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव का बयान आया है.
डिंपल यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन में कोई दरार नहीं है. उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव में अपनी पार्टी की भूमिका को लेकर कहा है कि जरूरत पड़ने पर गठबंधन में समाजवादी पार्टी ही ईमानदारी से सबका साथ देती है. ऐसे समय में जब दोनों दलों के नेताओं की जुबानी जंग के कारण इंडिया गठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं, डिंपल यादव के इस बयान के सियासी निहितार्थ तलाशे जाने लगे हैं.
डिंपल के बयान में क्या संदेश
डिंपल यादव ने एक तरफ सपा के सबका साथ देने की प्रवृत्ति बताई है, दूसरी तरफ 'ईमानदारी से' और 'जरूरत पड़ने पर' जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल भी किया है.
वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर श्रीराम त्रिपाठी ने कहा कि डिंपल यादव का ये बयान कठोरता और उदारता, दोनों का मिश्रण है. डिंपल ने ये भी साफ किया है कि इंडिया गठबंधन में कोई क्रेक नहीं आया है. इसका गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. जरूरत पड़ी तो सपा, कांग्रेस का समर्थन करने के लिए तैयार है.
सपा की नरमी के पीछे क्या

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









