
MP में भ्रष्टाचार का Live प्रेजेंटेशन... युवक ने मेयर के सामने ही लगाया कॉल, मोबाइल पर खुलवाई अफसरों की 'रेट लिस्ट'
AajTak
MP News: फरियादी ने सीधे महापौर के सामने पहुंचकर फोन पर रिकॉर्डिंग के जरिए इस घूसखोरी की पोल खोल दी, जिससे पूरे निगम में खलबली मच गई. फिलहाल निगम कमिश्नर ने जांच का आश्वासन दिया है.
मध्य प्रदेश के मुरैना नगर निगम में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी चरम पर पहुंच गई है. यह नजारा उस वक्त सामने आया जब एक जायज काम कराने के लिए भी अधिकारियों और बाबूओं द्वारा रिश्वत की डिमांड की गई. हालांकि, पीड़ित युवक ने साहस दिखाते हुए सीधे महापौर के समक्ष पहुंचकर मोबाइल पर रिश्वतखोरी का खुलासा कर दिया, जिसके बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया.
दरअसल, यह पूरा मामला मुरैना के पंकज राठौर से जुड़ा हुआ है. पंकज राठौर को अपने प्लॉट का नामांतरण करवाना था और उस पर घर बनवाने की अनुमति लेनी थी. इस संबंध में पंकज राठौर ने मुरैना नगर निगम के बाबू से संपर्क किया जिसके बाद बाबू ने जायज फीस जमा करने के साथ-साथ अलग-अलग अधिकारियों की 'रिश्वत की रेट लिस्ट' भी खोल के रख दी.
खास बात यह रही कि पैसे के लेनदेन के बावजूद भी पंकज राठौर का काम होते दिखाई नहीं दिया. पंकज राठौर सीधा नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी के पास पहुंच गया. यहां उसने महापौर के समक्ष मोबाइल पर नगर निगम के कर्मचारियों से बात की और कर्मचारियों से पूरी बात उगलवाई कि आखिर कौन से अधिकारी को कितना पैसा रिश्वत का देना पड़ेगा. देखें Video:-
नगर निगम कमिश्नर ने कहा, महापौर के समक्ष मामला आया था. अभी मेरे पास नहीं आया है. लेकिन मैं इस मामले की जांच करवाउंगा और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









