
MP में नरेंद्र सिंह तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बने
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है. राज्य में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. हाल ही में पार्टी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है.
मध्य प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी ने चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है. शनिवार को बीजेपी हाईकमान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है. तोमर एमपी के मुरैना से सांसद हैं और ग्वालियर-चंबल इलाके में उनका अच्छा खासा जनाधार भी माना जाता है.
तोमर को संगठन में काम करने का भी लंबा अनुभव है. बयानबाजी से दूरी बनाकर रखते हैं और संगठन के लिए काम करने के लिए पहचाने जाते हैं. वे कई राज्यों में चुनाव प्रभारी भी रहे हैं. मध्य प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा, पार्टी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई है. राष्ट्रीय महासचिव तक बने. तोमर को लेकर कहा जाता है कि उनके पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं से भी अच्छे संबंध हैं. कम समय में ही जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव बना लेते हैं. शांत स्वभाव और कार्यकर्ताओं को लेकर आगे बढ़ाने की खूबी उन्हें लोकप्रिय बनाती है.
मध्य प्रदेश में शिवराज-नरेंद्र की जोड़ी हिट
बीजेपी के अंदर यह भी कहा जाता है कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह तोमर की जोड़ी का ट्रैक रिकॉर्ड परिणाम देने वाला रहा है. तोमर 2008 और 2013 के चुनाव के वक्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे. इन दोनों चुनावों में बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की थी. 2018 में जब बीजेपी चुनाव हारी, तब राकेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष थे. उनसे पहले नंद कुमार चौहान प्रदेश अध्यक्ष थे.
BJP ने 4 राज्यों के चुनाव प्रभारियों का ऐलान किया, भूपेंद्र यादव को MP तो राजस्थान में प्रह्लाद जोशी को कमान
पहले विधायक, फिर सांसद और केंद्रीय मंत्री बने तोमर

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










