
MP में टूटा ब्रिज... बाइक समेत पुल से गिरे पूर्व CRPF जवान ने तोड़ा दम; PWD अफसर सस्पेंड
AajTak
MP Raisen Bridge collapse update: इस 50 साल पुराने पुल के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संबंधित फील्ड स्टाफ की थी, इसलिए मैनेजर एए खान को सस्पेंड कर दिया गया है.
MP News: रायसेन जिले में पुल गिरने से घायल हुए लोगों में से CRPF के पूर्व जवान देवेंद्र धाकड़ की इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई है. बाइक सवार देवेंद्र इस हादसे में वे पुल के मलबे में दब गए थे.
जिले मेंबरेली-पिपरिया स्टेट हाइवे पर बना नयागांव का पुल 50 साल पुराना था और इसका निर्माण 1980 में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने किया था.यह पुल कई साल से क्षतिग्रस्त था.
पुल की मरम्मत के दौरान बरेली साइड का एक स्पान (Span) गिर गया. हादसे के वक्त पुल के नीचे 8 मजदूर काम कर रहे थे.हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए, जिनमें 2 बाइक वाले 4 युवक भी शामिल थे. इन घायलों का उपचार बरेली सिविल अस्पताल में चल रहा है।
गंभीर रूप से घायल एक युवक देवेंद्र धाकड़ को भोपाल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
फील्ड स्टाफ मैनेजर सस्पेंड
पुल के गिरने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फील्ड स्टाफ मैनेजर एए खान को सस्पेंड कर दिया है, क्योंकि पुल के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी उन्हीं की थी.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











