
MP में ‘जानलेवा’ कफ सिरप का कहर जारी! छिंदवाड़ा के बाद बैतूल में 2 बच्चों ने गंवाई जान, अब तक 16 की मौत
AajTak
मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस दवाई का कहर अब बैतूल में बरपा है. जहां खांसी की सिरप पीने से 2 बच्चों की मौत हो गई. इससे पहले छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की मौत हो चुकी है. छिंदवाड़ा के एडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) भी गठित की गई है, जो तमिलनाडु के लिए रवाना होगी. वहां जाकर दवा की सप्लाई चेन और निर्माण प्रक्रिया की जांच की करेगी.
मध्य प्रदेश में 'जानलेवा' कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. छिंदवाड़ा के बाद अब बैतूल जिले में भी 2 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है. दोनों बच्चों की किडनी फेल होने से मौत हुई. जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चों का इलाज डॉ. प्रवीन सोनी ने किया था. दोनों बच्चों को कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप दी गई थी. बता दें कि बैतूल के पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में खतरनाक कफ सिरप पीने से कुल 14 बच्चों की मौत हो चुकी है. छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. एडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 14 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में मुआवजा स्वीकृत कर दिया गया है और राशि परिजनों के खातों में पहुंच चुकी है. इसके अलावा छिंदवाड़ा के 8 बच्चे नागपुर अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी स्थिति पर नज़र रखने के लिए प्रशासन स्तर पर एक टीम गठित की गई है, जिसमें डॉक्टर और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट शामिल हैं.
एडीएम सिंह ने बताया कि ड्रग कंट्रोलर की टीम भी बनाई गई है, जो प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ कफ सिरप की तलाश में छापेमारी और जब्ती कर रही है. साथ ही इस मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) भी गठित की गई है, जो तमिलनाडु जा रही है, ताकि दवा की सप्लाई चेन और निर्माण प्रक्रिया की जांच की जा सके. प्रशासन ने कहा कि जांच पूरी होने तक सिरप से जुड़ी हर खेप पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
जबलपुर में कोल्ड्रिफ सिरप का गोदाम सील
वहीं, जबलपुर में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जबलपुर स्थित कातारिया फार्मास्युटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम को सील कर दिया है. नायब तहसीलदार आदर्श जैन ने बताया कि जांच में पाया गया कि खांसी की यह सिरप यहीं से सप्लाई की गई थी. ये कंपनी के अधिकृत वितरक है. कलेक्टर और एसडीएम के निर्देश पर जिस गोदाम में सिरप का स्टॉक रखा गया था, उसे सील कर दिया गया है.
वहीं ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीन पटेल ने कहा कि कोल्ड्रिफ सिरप का पूरा स्टॉक तत्काल प्रभाव से फ्रीज़ कर दिया गया था और सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. रिपोर्ट में सिरप को सबस्टैंडर्ड (मानक से नीचे) पाया गया है, इसके बाद कार्रवाई और तेज़ की गई और दवा की जब्ती की गई है. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस ब्रांड की सिरप की ट्रेसिंग और सैंपलिंग की जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









