
MP: मासूम को नींद में उठाकर ले गया, दरिंदगी के बाद बाउंड्री से फेंका... रूह कंपा देगी दुष्कर्म की यह वारदात
AajTak
इंदौर में 9 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है. बच्ची को घर के बाहर से एक बदमाश उठाकर ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. आरोपी कुछ ही दिन पहले रेप के जुर्म में सजा काटकर बाहर आया है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है. मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमितेश नगर का है. यहां घर के बाहर सो रही 9 साल की मासूम को आरोपी शुक्रवार देर रात उठाकर कर ले गया और उसके साथ रेप किया. फिर बच्ची को आरोपी सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची एक बिल्डिंग के चौकीदार की बेटी है. वारदात के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. मामला दर्ज करते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश की और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी की पहचान चंदन उर्फ चमन के रूप में हुई जो कि अहीरखेड़ी का रहने वाला है. वहीं, घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
बाउंड्री वॉल से बच्ची को फेंका एसीपी निहित उपाध्याय ने बताया कि आरोपी चंदन ने बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल से बच्ची को दूसरी तरफ फेंका और उसे उठाकर ले गया. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. बाद में उसने बच्ची के साथ रेप किया और उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग गया. एसीपी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला.
सीसीटीवी में कैद हुई अपहरण की वारदात कई थानों की पुलिस सहित ही क्राइम ब्रांच को भी आरोपी की धरपकड़ के लिए लगाया था. आसपास के इलाकों में सिविल ड्रेस में क्राइम ब्रांच के जवानों ने रेकी की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले. घर के पास ही मासूम का अपहरण करते बदमाश की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई थी. पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश की तो द्वारिकापुरी इलाके के अहीरखेड़ी के रहने वाले चंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
रेप केस में पहले भी काट चुका है चंदन एसीपी ने आगे बताया कि आरोपी चंदन एक आदतन अपराधी है. वह पूर्व में भी एक मासूम से दुष्कर्म के आरोप में जेल में सजा काट चुका है. कुछ समय पहले ही वह जेल से छूटा था. फिलहाल उसके खिलाफ अपहरण, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








