
MP: मंडप में इंतजार कर रही थी दुल्हन, 3 घंटे बाद 10वीं का एग्जाम देकर लौटा दूल्हा, फिर लिए 7 फेरे
AajTak
छतरपुर में एक शादी के दौरान दुल्हन को दूल्हे के लिए तीन घंटे इसलिए इंतजार करना पड़ा. क्योंकि उस दिन दूल्हे का 10वीं क्लास का सोशल साइंस का एग्जाम था. दूल्हा जब पेपर देकर लौटा फिर विवाह की रस्में निभाईं गईं.
मध्य प्रदेश के छतरपुर के कल्याण मंडप में बुंदेलखंड परिवार द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था. यहां एक साथ 11 जोड़े शादी के बंधन में बंधे. लेकिन एक दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाए मंडप में अपने दूल्हे का इंतजार करती रही. दूल्हा तीन घंटे में अपनी शादी में पहुंचा. दरअसल, दूल्हा अपना 10वीं का एग्जाम देने चला गया था. इसके बाद उसने अपने जीवन में नई पारी की शुरुआत की.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









