
MP: भोपाल में सिर्फ बच्चों की साइकिल चुराने वाला अनोखा चोर गिरफ्तार, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
AajTak
MP News: परिवार ने बच्चे को नई साइकिल दिलवाने की बात कही, लेकिन बच्चे ने नई साइकिल लेने से मना कर दिया और कहने लगा कि उसको अपनी पुरानी साइकिल ही वापस चाहिए. बच्चे की जिद देखकर पुलिस ने इस मामले की गहराई से तफ्तीश शुरू की और पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले.
MP News: राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक अनोखे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी शराब की लत पूरी करने के लिए बच्चों की साइकिलों को आसान निशाना बनाया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 12 चोरी की साइकिलें बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपी हैं, जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है.
मामला बजरिया थाना क्षेत्र का है. आरोपी का नाम दिनेश केवट है जो बच्चों की साइकिलें चुराकर उन्हे सिर्फ 200 से लेकर 500 रुपए तक में बेच देता था. आरोपी शराब का आदी था और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने लगा था.
दरअसल, एक बच्चे ने बजरिया पुलिस थाने आकर आवेदन दिया था कि उसकी साइकिल घर के बाहर से चोरी हो गई है. इसी दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स संदिग्ध हालत में बच्चों की साइकिल लेकर जाते हुए दिखा.
फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और फिर करारिया फार्म इलाके से दिनेश केवट नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिनेश पिछले कई दिनों से आसपास के इलाकों से बच्चों की साइकिलें चुरा रहा था.
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह शराब का आदी था और रोज़ शराब पीने के लिए पैसे जुटाने के चलते चोरी करता था. इसी कारण उसने आसान निशाना समझकर बच्चों की साइकिलें चुराना शुरू किया. चोरी की गई साइकिलों को वह 200, 300 या 500 रुपए में बेच देता था ताकि शराब खरीद सके.
पुलिस ने बरामद कीं 10 साइकिलें, बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए कुल 12 साइकिलें बरामद की हैं. जब इन साइकिलों को उनके असली मालिकों यानी बच्चों को लौटाया गया, तो उनके चेहरों पर खुशी देखने लायक थी. बच्चे अपनी चोरी हो चुकी साइकिल वापस पाकर खुशी से झूम उठे.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









