
MP: भोपाल में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, अधिकारी के गाल पर जड़ दिया थप्पड़
AajTak
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिक्रमण हटाने के दौरान न्यू मार्केट में नगर निगम के कर्मियों और लोगों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान कुछ लोगों ने अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा मच गया.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. नगर निगम कर्मचारियों को पीटा गया तो वहीं दस्ता प्रभारी कमर शाकिब को थप्पड़ मार दिया. निगमकर्मियों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.
टीटी नगर पुलिस के मुताबिक, शनिवार को तयशुदा योजना के तहत नगर निगम की टीम न्यू मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. इसी दौरान जब टीम फुटपाथ से अतिक्रमण हटा रही थी, तभी इसी दौरान 2-3 लोगों ने पहले तो दस्ते में मौजूद लोगों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया और फिर निगम कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान करीब 45 मिनट तक न्यू मार्केट में हंगामा होता रहा.
हंगामा के बाद नगर निगम की टीम ने 2 लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. आरोप है कि हंगामा करने वाले लोगों ने अतिक्रमण हटाए जाने वाली टीम के प्रभारी कमर साकिब को थप्पड़ जड़ दिया.
नगर निगम के अधिकारी कमर साकिब ने बताया कि न्यू मार्केट में अवैध वेंडर दुकानों के बाहर खाली जगह पर कब्जा करके कारोबार कर रहे हैं. इससे दुकान से निकलने वाले ग्राहकों को दिक्कत होती है और दुकानदार लगातार नगर निगम से इसकी शिकायत कर रहे थे.
यही वजह है कि शनिवार को अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां वेंडर्स ने हंगामा शुरू कर दिया और अतिक्रमण हटा रही टीम से मारपीट करने लगे.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









