
MP: बैतूल में आदिवासी युवक की बेरहमी से मारपीट, पिटाई के दौरान बनाया मुर्गा, पीड़ित के मुंह से निकला खून
AajTak
MP News: 2 मिनट 42 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि आदिवासी युवक के सिर और मुंह पर मारा जा रहा है. इस दौरान पीड़ित के मुंह से खून भी निकलने लगा था. युवक गिर रहा था लेकिन आरोपी मारते ही जा रहे थे. युवक को मुर्गा भी बनाया गया.
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित सेवक को तलाशना शुरू कर दिया पुलिस को युवक नहीं मिला. रविवार की रात में कांग्रेस के पूर्व विधायक निलय डागा का पीड़ित युवक को कोतवाली लेकर आए और पुलिस ने बजरंग दल नेता चंचल सिंह राजपूत अन्य पर मामला दर्ज किया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि बैतूल के गांधी वार्ड में रहने वाले आदिवासी वर्ग के राज उइके के साथ शनिवार की देर रात अपने घर जा रहा था तभी कुछ युवकों ने उसे पकड़कर कोठी बाजार में एक दुकान के सामने बेरहमी से मारपीट शुरू कर दिया. 2 मिनट 42 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि आदिवासी युवक के सिर और मुंह पर मारा जा रहा है. इस दौरान पीड़ित के मुंह से खून भी निकलने लगा था. युवक गिर रहा था लेकिन आरोपी मारते ही जा रहे थे. युवक को मुर्गा भी बनाया गया. देखें Video:-
जिन युवकों पर पीटने का आरोप लगा है, उनमें एक युवक चंचल सिंह राजपूत बजरंग दल का पदाधिकारी है. वीडियो के वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो को पोस्ट कर आदिवासियों पर अत्याचार होने की बात कही है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक जिस डीजे मालिक गोलू चित्रहार के यहां काम करता था, उस गोलू का विवाद चंचल सिंह से था, जिसको लेकर ये पिटाई की गई.
वीडियो के संज्ञान में आते ही बैतूल पुलिस भी हरकत में आई और पीड़ित युवक की तलाश में लग गई . रविवार की रात 9.30 तक पीड़ित युवक पुलिस को नहीं मिला. रात लगभग 9.40 पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ने निलय डागा पीड़ित युवक को अपनी कार से कोतवाली लेकर आए और गेट पर पुलिस को सौंप कर चले गए .
पार्ट टाइम काम करता है पीड़ित
बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी का कहना है, रात में एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी. जब मालूम किया तो पता चला कि एक राज उइके नामक युवक की के साथ मारपीट की गई है. उसे हमने तलाश किया. इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है. एक आरोपी नामजद है बाकी अन्य तीन आरोपी भी हैं. शनिवार रात की घटना है, लेकिन युवक ने रिपोर्ट नहीं की थी. घटना के पीछे जो कारण सामने आया है, उसमें पीड़ित डीजे बजाने का काम करता है. डीजे का मालिक गुल्लू चित्रहार है, उसका विवाद चंचल सिंह राजपूत नामक युवक से है. दोनों के बीच कुछ दिन पहले मारपीट की घटना हुई थी. उस विवाद में इस लड़के का कोई नाम नहीं था. वह उनके यहां काम करता है. इस कारण से मारपीट करना बताया गया है. पीड़ित युवक अभी पढ़ाई कर रहा है और डीजे का पार्ट टाइम काम करता है. आईपीसी धारा 365, 323, 294, 506 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








