
MP: बेटी यूक्रेन में फंसी, ठग ने फ्लाइट टिकट दिलाने के नाम पर मां से हड़पे ₹42 हजार
AajTak
विदिशा निवासी बैशाली विल्सन की बेटी सृष्टि यूक्रेन मे रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं. ऐसे मे एक ठग ने भी मौके का फायदा उठाकर मां से 44 हजार रुपए फ्लाइट के टिकट के नाम पर ठग लिए. ठग ने PMO का नाम लेकर फोन किया था.
यूक्रेन में रूस के हमले के बाद वहां हजारों भारतीय फंस गए हैं. इन्हीं में से एक विदिशा की सृष्टि भी हैं. जिनके भारत वापस आने की संभावना तो बन भी नहीं पाई थी कि विदिशा मे रह रही मां ठगी का शिकार हो गईं. पीएमओ कार्यालय का कर्मचारी बनकर ठग ने बेटी को यूक्रेन से वापस लाने के लिए फ्लाइट टिकट दिलवाने के नाम पर बैक एकाउंट मे 44000 रुपए डलवा लिये और दो दिन बीतने के बाद भी टिकट नहीं मिला तो परेशान मां ने पुलिस में शिकायत की.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










