
MP: थाने में पुलिस ने युवक को पीट-पीटकर किया बेदम, ASI सहित पांच सस्पेंड
AajTak
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले (MP Rajgarh) में एक युवक के साथ पुलिस ने बर्बर तरीके से मारपीट की. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. एसपी का कहना है कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील पोस्ट के मामले की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई थी.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ (MP Rajgarh) के बौड़ा थाने की पुलिस ने एक युवक के साथ पूछताछ के नाम पर बर्बर तरीके से मारपीट की. पुलिस ने युवक को पीट-पीटकर बेदम कर दिया. आरोप है कि पुलिस की पिटाई की वजह से युवक के एक कान का पर्दा तक फट गया. युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसको बोडा व नरसिंहगढ़ थाने ले जाकर पहले जमकर पीटा और फिर बाद में टीआई ने उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपए ले लिए.
पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा व राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा से की. इस घटना को लेकर एसपी ने बोडा थाने के एक एएसआई समेत 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इनमें एएसआई भंवरसिंह परमार, आरक्षक श्याम, आरक्षक प्रवीण, आरक्षक वीरेंद्र रावत और आरक्षक गौरव रघुवंशी शामिल हैं.
क्या था मामला
बोडा थाना क्षेत्र के कड़िया गांव निवासी युवक शुभम पुत्र लाडनू सांसी को के भेंसवामाता से बोड़ा थाने के पुलिसकर्मी थाने लेकर गए. पूछताछ के नाम पर पुलिस ने बुरी तरह से पीटा. पीड़िमत युवक शुभम का कहना है कि वह रिश्तेदारों के यहां भैंसवामाता गया था. वहां बोडा थाने के पुलिसकर्मी उसे बिना किसी अपराध के बंदी बनाकर ले गए. पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से मारा पीटा, जिससे चोटों के निशान आ गए.
यह भी पढ़ें: आरा जेल में दवा को लेकर कपाउंडर की पिटाई, पीड़ित ने जेलर के खिलाफ लिखी चिट्ठी
इसके बाद थाना प्रभारी रामनरेश राठौर ने 50 हजार रुपए लेकर छोड़ा. इस मामले की शिकायत मिलने पर राजगढ़ एडिशनल SP मनकामना प्रसाद ने कहा कि थाना बोडा में एक युवती ने शिकायत की थी कि उसकी फेक इंस्टाग्राम ID बनाकर अश्लील पोस्ट किए गए. इस पर बोड़ा थाने में केस दर्ज कर जांच की गई. साइबर सेल की मदद से पता चला कि शुभम सिसोदिया के नाम से सिम थी, जिसको लेकर शुभम को थाने लाया गया. उसके विरोध करने के चलते पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी. इस मामले में एसपी ने 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









