
MP: ड्राइवर को आई झपकी, पिकअप वाहन पलटने से 4 लोगों की मौत
AajTak
MP News: हादसे की शुरुआती जांच में पता चला कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया. उन्होंने बताया कि वाहन में कुल 8 लोग सवार थे.
मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. डिवाइडर से टकराने के बाद एक पिकअप वाहन के पलट जाने से 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. म्याना पुलिस थाना प्रभारी संजीत मावई ने कहा कि पीड़ित कानपुर से कर्नाटक जा रहे थे, जब तड़के करीब साढ़े तीन बजे म्याना शहर के पास यह दुर्घटना हुई. शुरुआती जांच में पता चला कि वाहन के ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके बाद वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया. उन्होंने बताया कि वाहन में कुल 8 लोग सवार थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विष्णु रामपाल (32), मीर चोखेलाल (30) और विकास सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने गुना जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









