
MP चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, नरेंद्र तोमर और विजयवर्गीय को भी टिकट
AajTak
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्यमंत्री ,फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल प्रह्लाद, सांसद गणेश मंत्री, सांसद राकेश सिंह और सांसद रीति पाठक और बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है. वह दिमनी सीट से चुनाव लड़ेंगे. इन 39 उम्मीदवारों में कई सांसद भी शामिल हैं. वहीं, तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है.
पार्टी ने जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है. उनमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और सांसद उदयप्रताप सिंह शामिल हैं. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है.
सतना से सांसद गणेश सिंह सतना सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. सीधी से सांसद रीति पाठक सीधी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है. उन्हें नरसिंहपुर से टिकट दिया गया है.
17 अगस्त को जारी हुई थी बीजेपी की पहली लिस्ट
बता दें कि इससे पहलें बीजेपी ने 17 अगस्त को पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी. बीजेपी अब तक 78 उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है.
एमपी में 15 महीने में गिर गई थी कांग्रेस सरकार

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








