
MP: गोडसे समर्थक की कांग्रेस में एंट्री पर सवाल उठाने वाले नेता छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित
AajTak
हिंदू महासभा से जुड़े रहे और नाथूराम गोडसे समर्थक पूर्व पार्षद बाबूलाल चौरसिया की एंट्री पर जारी घमासान करीब महीने भर बाद भी थमा नहीं है. इस विवाद को लेकर अब पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है. बाबूलाल का विरोध करने वाले पार्टी नेता मानक अग्रवाल को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस में नाथूराम गोडसे समर्थक व पूर्व पार्षद बाबूलाल चौरसिया की एंट्री के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. पाटी में इस कदर विरोध खड़ा हुआ कि पार्टी भी इस पूरे मामले पर एक्शन मोड में आ गई. इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा सक्रिय रहे कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की 15 मार्च को हुई बैठक में मानक अग्रवाल की सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. कमलनाथ जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह गोडसे की विचारधारा के साथ हैं या गांधी जी की विचारधारा के साथ । जिस तरीके से उन्होंने अडानी और अंबानी की तारीफ पिछले दिनों में करी है उससे यह स्पष्ट होता है कि वह हमेशा से पार्टी की विचारधारा के विपरीत चले हैं ll मानक अग्रवाल ने हाल ही में हिंदू महासभा के पूर्व पार्षद बाबूलाल चौरसिया की कांग्रेस में शामिल होने पर विरोध किया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'कमलनाथ जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह गोडसे की विचारधारा के साथ हैं या गांधी जी की विचारधारा के साथ. जिस तरीके से उन्होंने अडानी और अंबानी की तारीफ पिछले दिनों में की है उससे यह स्पष्ट होता है कि वह हमेशा से पार्टी की विचारधारा के विपरीत चले हैं.'
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










