
MP के खरगोन में मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत
AajTak
MP News: खरगोन जिले में एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, इससे ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं.
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक मिनी ट्रक के 100 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि अभी तक मरने वालों की शिनाख्त नहीं की जा रही है. उनके बारे में पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात मंडलेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामघाट के पास हुई है.. मंडलेश्वर पुलिस थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने कहा कि लोहे के पाइप और अन्य सामान लेकर जा रहे मिनी ट्रक के चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद मिनी ट्रक गहरी खाई में गिर गया.
ट्रक के खाई में गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई. घटना के वक्त ट्रक में जो लोग सवार थे, उनके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है.
अभी तक मृतकों की नहीं हो सकी शिनाख्त
जब आसपास के ग्रामीणों ने ट्रक को देखा तो तुरंत हादसे की सूचना पुलिस अफसरों को दी. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. वहीं जब तक लोग मदद के लिए वहां पहुंचे, तब तक ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं. (एजेंसी)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









