
MP: कांग्रेस विधायक ने किया राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार, कमलनाथ ने बताया गलत
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण का कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने पार्टी लाइन से अलग जाकर विरोध किया. अब पटवरी इस मामले में अलग-थलग पड़ गए हैं.
मध्य प्रदेश में सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई. लेकिन कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर दिया. उनके इस कदम का भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तो विरोध किया ही, साथ ही उनकी अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने भी पटवारी के इस कदम को गलत बताया. मैं अभी भी अपने निर्णय पर कायम हूं! प्रदेश की अराजक #भाजपा सरकार के अभिभाषण का विरोध करता हूं!@OfficeOfKNath जी मेरे नेता है ओर रहेंगे ! मेरा ध्येय #कांग्रेस को मजबूत बनाना, लूट की सरकार को हटाना और कमलनाथ जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है. यह प्रयास सदैव चलता रहेगा. https://t.co/Y6mXauysmy

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










