
MP: कर्जा चुकाने के लिए मामा ने ही करवाया भांजे को किडनैप, 1 करोड़ की मांगी थी फिरौती, खुलासे से दंग रह गए लोग
AajTak
Bhopal News: कर्जा चुकाने के लिए अपने ही सगे भांजे को एक मामा ने किडनैप करवा दिया और फिरौती के लिए अपनी बहन से 1 करोड़ रुपए की मांग भी करवा दी. खैर, यह नाटक ज्यादा देर नहीं चला और पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक कंस मामा को गिरफ्तार किया है जिसने कर्जा चुकाने के लिए अपने ही सगे भांजे को किडनैप करवा दिया और फिरौती के लिए अपनी बहन से एक करोड़ रुपए की मांग भी करवा दी. हालांकि, उसका नाटक ज्यादा देर नहीं चला और पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए किडनैपिंग के मास्टरमाइंड मामा और 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स घायल अवस्था में रातीबड़ इलाके की एक सुनसान जगह पर पड़ा हुआ है और उसका काफी खून बह चुका है. पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू की तो पता चला घायल युवक का नाम राहुल है और वह एमपी नगर के एक निजी बैंक में काम करता है.
शुक्रवार को हंसराज और आदित्य नाम के 2 शख्स उसके पास आए और बोले कि उनका बैंक लोन मंज़ूर नहीं हो रहा है और उसमें कोई परेशानी सामने आ रही है जिसे वह चलकर दूर करवाए. इस पर राहुल उनके साथ कार में सवार होकर चला गया. आरोप है कि कार में पीछ की सीट पर बैठे आदित्य ने राहुल के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया जिससे वह बेसुध हो गया. इसके बाद उसके हाथ बांध दिए और उसे रातीबढ़ में सुनसान जगह छोड़कर चले गए.
इस दौरान आरोपियों ने राहुल के फोन से उसकी मां को कॉल कर 1 करोड़ की फिरौती मांगी, लेकिन मां ने फोन काट दिया. इसके बाद राहुल की मां ने उनके भाई यानी राहुल के मामा अनुपम को कॉल कर सारी बात बताई तो दोनों पुलिस थाने गए और घटना की जानकारी दी.
राहुल को पुलिस अस्पताल में भर्ती करा ही चुकी थी, लिहाज़ा होश में आते ही उसने पुलिस को जो बयान दिया उसके आधार पर एक आरोपी हंसराज को पुलिस ने हिरासत में लिया और जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. हंसराज ने बताया कि पूरी साजिश राहुल के मामा अनुपम ने ही रची थी और इसके लिए बकायदा 50 हज़ार रुपए भी दिए थे.
इसके बाद पुलिस ने अनुपम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह हंसराज के साथ मिलकर प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करते हैं जिसमें उन्हें घाटा हो गया था, क्योंकि अनुपम को यह मालूम था कि उसके जीजाजी यानी राहुल के पिता का निधन हो जाने के बाद सारा रुपया और प्रॉपर्टी उनकी बहन के नाम है, इसलिए भांजे राहुल को किडनैप करने का प्लान बनाया ताकि फिरौती के लिए जब फोन आए तो वह बहन पर इमोशनली दबाव बनाकर फिरौती दिलवा दें.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








