
MP: उज्जैन में खुदाई के दौरान मिला 1 हजार साल पुराना शिव मंदिर, देखिए तस्वीरें
AajTak
मध्य प्रदेश के उज्जैन (MP Ujjain) में पुरातत्व विभाग को खुदाई के दौरान एक हजार साल पुराना मंदिर मिला है. यहां खुदाई कार्य के लिए लगभग 20 लोगों की टीम लगाई गई है. खुदाई में मंदिर के साथ साथ कलश, आमलक, स्तंभ भाग, कोणक भी मिले हैं.
मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain Madhya Pradesh) से 35 किलोमीटर दूर खुदाई में शिव मंदिर निकला है. दरअसल उज्जैन के बड़नगर रोड पर कलमोडा में खुदाई के दौरान परमार कालीन एक हजार वर्ष प्राचीन मंदिर के शिला लेख स्थापत्य खंड और शिव, विष्णु, नंदी जलहरी खंडित अवस्था में निकली है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










