
MP: आदिवासी महिलाओं के साथ बैठकर CM शिवराज ने बजाई नगड़िया, झूम उठीं महिलाएं
AajTak
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (MP Chief minister Shivraj Singh Chouhan) रविवार को सागर क्षेत्र के एक गांव पहुंचे थे. उन्होंने इस दौरान गांव पहुंचकर आदिवासी महिलाओं के बीच बैठकर नगड़िया भी बजाई, जिस पर महिलाएं झूमने लगीं. उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की और निराकरण के निर्देश दिए.
मध्य प्रदेश के सागर (Sagar MP) के केसली के बसा गांव पहुंचे CM शिवराज ने आदिवासी महिलाओं (Tribal womens) के साथ बैठकर नगड़िया बजाई. इस दौरान महिलाएं झूम उठीं. मुख्यमंत्री शिवराज बूथ स्तर की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने चाय पर चर्चा की. वहीं आदिवासी (Tribal) के घर भोजन किया. CM शिवराज ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए. जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान बूथ विस्तारक योजना के तहत सागर जिले के केसली पहुंचे थे. यहां वे बसा गांव में लोकगीत गा रहीं आदिवासी महिलाओं के बीच पहुंच गए. महिलाओं के साथ बैठकर ही उन्होंने नगड़िया बजाई. इस पर महिलाएं नाचते हुए नजर आईं. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर लॉक डाउन को लेकर बनी संशय की स्थिति पर कहा कि धंधा पानी चलता रहे, इसलिए लॉकडाउन नहीं लगाया, लेकिन सावधानी बनाए रखें.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










