
MP: ‘आटे में नमक बराबर रिश्वत तो चलती है’, ग्रामीणों की शिकायत पर बसपा विधायक का तर्क
AajTak
मध्य प्रदेश के दमोह से आने वालीं चर्चित विधायक राम बाई सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अजीब बयान दिया है. विधायक का कहना है कि आटे में नमक जितनी रिश्वत तो चलती है, लेकिन ज्यादा नहीं लेनी चाहिए.
रोजगार के संकट और महंगाई की चुनौती के बीच आम जनता भ्रष्टाचार से परेशान है. लेकिन इन परेशानियों से इतर मध्य प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी (BSP) की विधायक राम बाई सिंह (MLA Ram Bai Singh) का कहना है कि आटे में नमक बराबर रिश्वत चल सकती है, अगर कोई 1000 रुपये तक रिश्वत लेता है तो कोई बुराई नहीं है लेकिन इससे ज्यादा ठीक नहीं है. दरअसल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जिले दमोह में बसपा की चर्चित विधायक राम बाई सिंह के पास सतऊआ गांव के कुछ लोग अधिकारियों की शिकायत लेकर पहुंचे थे. आरोप था कि पीएम आवास के नाम पर सहायक, सचिव हज़ारों रुपये वसूल रहे थे. इसी के बाद विधायक ने गांव में पहुंचकर जन चौपाल लगाई, जिसमें गांव वालों ने अधिकारियों के सामने ही उनकी शिकायत की. शिवराज जी चुनावी क्षेत्र में रोज कह रहे है कि ना खाऊँगा और ना खाने दूँगा और वही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को राखी बांधने वाली बसपा विधायक राम बाई रिश्वत खोरी को लेकर खुलेआम कह रही है कि “ हम भी जानत है कि अंधेर नगरी चौपट राजा चल रहा है “ …..? pic.twitter.com/PVjgvvq9u6

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









