
MP: शौचालय की खिड़की से फरार हुआ रेप का आरोपी, मेडिकल के लिए अस्पताल लाई थी पुलिस
AajTak
मंदसौर पुलिस रेप के एक आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेशी से पहले मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल ले गई थी. अस्पताल के शौचालय से आरोपी फरार हो गया. एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है.
मध्य प्रदेश के मंदसौर में रेप का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिसकर्मी रेप के आरोपी को पकड़ने के बाद मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले गए थे जहां से वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. बताया जाता है कि रेप का आरोपी दुबला-पतला था और अस्पताल के शौचालय की खिड़की टूटी थी जिसका लाभ उठाकर वह भाग निकलने में सफल रहा.
जानकारी के मुताबिक, मंदसौर के यशोधर्मन थाने की पुलिस ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ रेप के मामले मामले में अलीराजपुर जिले के जोबट के पास के रहने वाले आरोपी दिलीप को पकड़ा था. यशोधर्मन थाने की पुलिस ने 22 साल के दिलीप के खिलाफ धारा 363 और 376 के तहत 16 अप्रैल को केस दर्ज किया था.
बताया जाता है कि पुलिस ने 17 अप्रैल को आरोपी को पकड़ लिया था. आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने के लिए आरक्षक लक्ष्मण भाटी और मनीष मोंगिया जिला अस्पताल ले गए थे. इसी दौरान आरोपी दिलीप शौचालय गया. दिलीप जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो आरक्षकों ने दरवाजा खोला और पाया कि वह फरार हो चुका है.
शौचालय की छोटी सी खिड़की से आरोपी दिलीप फरार हो चुका था. माना जा रहा है कि आरोपी कद-काठी में काफी दुबला-पतला था और इसीका फायदा उठाते हुए वह छोटी सी खिड़की से निकल भागा. आरोपी दिलीप के अस्पताल से फरार होने के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई. शहर की सीमा पर पुलिस चेकिंग शुरू हुई लेकिन देर रात तक फरार आरोपी का कोई पता नहीं लग सका.
लापरवाही के आरोप में पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
रेप के आरोपी की फरारी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग दुजानिया ने आरक्षक लक्ष्मण भाटी और मनीष मुंगिया को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. इस मामले में एसपी ने कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है. उन्होंने उसे जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने की उम्मीद जताई.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









