
Motorola X50 Ultra हुआ लॉन्च, 16GB RAM के साथ मिलता है 50MP का फ्रंट कैमरा, जानिए कीमत
AajTak
Motorola X50 Ultra Price: मोटोरोला ने अपना नया 5G फोन लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन 50MP + 64MP +50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. ये फोन तीन कलर ऑप्शन और तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Motorola ने नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. ब्रांड ने Motorola X50 Ultra को लॉन्च किया है. ये फोन Motorola Edge 50 Ultra का रिब्रांडेड वर्जन है. हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 के साथ आता है. इसमें 16GB तक RAM मिलता है.
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है. इसके अलावा फोन में 64MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है. हैंडसेट Android 14 पर काम करता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Motorola X50 Ultra में 6.7-inch का pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस इस्तेमाल किया गया है. इसमें अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50 Fusion हुआ लॉन्च, 12GB RAM और 50MP कैमरा मिलेगा, इतनी है कीमत
स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8s gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. फोन 16GB तक RAM और 1TB तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग और 10W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मिलती है. ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 64MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










