
Motorola Razr 50 Ultra भारत में 4 जुलाई को होगा लॉन्च, होंगे ये फीचर्स और कीमत
AajTak
Motorola Razr 50 Ultra भारत में लॉन्च होने जा रहा है. यह लॉन्चिंग भारत में 4 जुलाई को होगी. इस स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई टीजर सामने आ चुके हैं, जिससे इसके फीचर्स का खुलासा हुआ है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Motorola भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Motorola Razr 50 Ultra होगा. यह भारत में 4 जुलाई को लॉन्च होगा और कंपनी इसके कई टीजर जारी कर चुकी है. यह एक फ्लिप स्मर्टफोन है, जो Moto AI features के साथ लॉन्च होगा.
Motorola Razr 50 Ultra को भारत में लॉन्च करने से पहले, इसके कई फीचर्स का खुलासा हो गया है. मोटोरोला ने खुलासा किया है कि यह 4-inch OLED cover display के साथ आएगा. इसमें न्यू अपडेटेड हिंज का इस्तेमाल किया जाएगा.
Motorola Razr 50 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके साथ 12GB RAM मिलेगी. यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट Pantone Peach Fuzz, Spring Green और Midnight Blue है.
Motorola Razr 50 Ultra में 4000mAh की बैटरी मिलेगी. इसके साथ 45W का फास्ट चार्जर मिलेगा. 15W का वायरलेस चार्जिंग मिलेगी. यह फोन सिर्फ 12 मिनट के चार्जिंग के बाद पूरे दिन स्मार्टफोन को इस्तेमाल किया जा सकता है. Motorola Razr 50 Ultra में Gemini AI के साथ चैटिंग, डेस्क मोड, ये स्मार्टफोन फास्ट होगा.
Motorola Razr 50 Ultra में कवर स्क्रीन पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. मोटोरोला ने इस बार बड़ी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. साथ ही इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










