
Motorola Edge 50 Ultra जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50MP के सेल्फी कैमरा के साथ मिलेगी 125W की चार्जिंग
AajTak
Motorola Edge 50 Ultra Launch Date: मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन भारत में टीज करना शुरू कर दिया है. कंपनी जल्द ही इस फोन को लॉन्च कर सकती है. मोटोरोला ने इस फोन का नाम तो नहीं बताया है, लेकिन इसका डिजाइन जरूर टीज किया है. फोन का डिजाइन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Motorola Edge 50 Ultra जैसा है.
Motorola जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने अपना लेटेस्ट फोन टीज किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Motorola Edge 50 Ultra को भारत में लॉन्च करेगी. हाल में ही कंपनी ने इस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है. ये फोन Edge 50 Pro और Edge 50 Fusion सीरीज का हिस्सा होगा.
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है. ये फोन वुडन फिनिश और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Motorola India ने इस फोन की एक तस्वीर भी शेयर की है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है, जिसमें एक पेरिस्कोपिक टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है. हालांकि, ब्रांड इसे जून में ही लॉन्च कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50 Fusion की भारत में सेल, मिल रहा ये स्पेशल डिस्काउंट, इसमें हैं कई दमदार फीचर्स
बता दें कि Motorola Edge 50 Ultra पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है. कंपनी ने इसे नॉर्डिक वुड शेड में लॉन्च किया है. इसी वेरिएंट को भारत में भी टीज किया गया है. ग्लोबल मार्केट में ये फोन फॉरेस्ट ग्रे कलर में भी आता है.
Motorola Edge 50 Ultra में 6.7-inch का pOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. डिस्प्ले 2800 Nits की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है. ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










