
Moto G20 और Moto G60 लॉन्च की तैयारी, फीचर्स हुए लीक
AajTak
Motorola अपने नए G-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. G-सीरीज स्मार्टफोन में Moto G60 और Moto G20 को लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी जल्द इसको लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकती है.
Motorola अपने नए G-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. G-सीरीज स्मार्टफोन में Moto G60 और Moto G20 को लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी जल्द इसको लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकती है. Moto G20 एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है. वहीं, Moto G60 मिड रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन हो सकता है. दोनों स्मार्टफोन्स के रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं. इससे पहले Motorola ने G-सीरीज स्मार्टफोन में Moto G10 Power और Moto G30 को लॉन्च किया था. टिप्सटर अभिषेक यादव ने Moto G60 और Moto G20 के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया है. लीक के मुताबिक Moto G60 पंच-होल डिस्प्ले के साथ आ सकता है. सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले टॉप सेंटर में एक कटआउट दिया जा सकता है. जबकि Moto G20 में वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जा सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










