
Mosquito Tornado: Russia में आया 'मच्छरों का तूफान', फोटो देख कांप जाएगी रूह
Zee News
Mosquito Tornado In Russia: रूस में आए मच्छरों के तूफान से इलाके के लोग डरे हुए हैं. एक ड्राइवर ने इस तूफान के वीडियो को अपने मोबाइल कैमरे से बनाया.
मास्को: रूस (Russia) के पूर्वी हिस्से से मच्छरों के तूफान (Mosquito Tornado) का एक हैरतंगेज वीडियो सामने आया है. देखने पर सचमुच यह तूफान जैसा ही लगता है क्योंकि मच्छरों का एक बहुत बड़ा झुंड चक्रवात (Mosquito Cyclone) की तरह घूमकर शहर के एक इलाके से दूसरी तरफ बढ़ रहा है. न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक कार ड्राइवर ने मच्छरों के तूफान के वीडियो को कैमरे में कैद किया. वह उस वक्त कार ड्राइव कर रहा था. तभी उसके सामने अचानक बहुत सारे मच्छर आ गए. पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आया क्योंकि उसे कार ड्राइव करने में मुश्किल हो रही थी, आगे का रास्ता साफ नहीं दिख रहा था. फिर उसने अपने मोबाइल से मच्छरों के तूफान का वीडियो बनाना शुरू किया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



