
Mosquito Sized Drone : मच्छर के साइज का ड्रोन, चीन ने बनाया हाईटेक डिवाइस, सेना करेगी यूज
AajTak
Mosquito Sized Drone : चीन में एक माइक्रो ड्रोन तैयार किया गया है, जो बेहद ही छोटा है. इसका साइज एक मच्छर के बराबर है, जिसे पकड़ पाना बहुत ही मुश्किल है. इसे चीनी सेना अपने ऑपरेशन में यूज कर सकती है. इस ड्रोन के अंदर कैमरा, सेंसर, पावर डिवाइस, कंट्रोल सर्किट और अन्य एलिमेंट्स को शामिल किया गया है. आइए जानते हैं.
मच्छर के साइज जितना रोबोटिक्स ड्रोन तैयार किया जा चुका है. इस रोबोट के अंदर दो विंग,कैमरा सेटअप, बैटरी और एंटीना को लगाया गया है. ये रोबोट चीन के रिसर्चर ने तैयार किया है. यह रोबोट चोरी छिपे अपना काम करने की काबिलियत रखता है. इस रोबोट को चीनी रिसर्चर ने तैयार किया है.
चीन के हुनान प्रांत में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी (NUDT) है, जिसके तहत एक रोबोटिक्स लेबोरेटरी काम करती है. इस लेबोरेटरी में मच्छर के साइज के जितना ड्रोन तैयार किया गया है. यह ड्रोन मिलिट्री ऑपरेशन में यूज किया जा सकता है.
ये लेबोरेटरी पहले भी तैयार कर चुकी है कई रोबोट्स
जानकारी के लिए बता देते हैं कि NUDT के रिसर्चर पहले ही अलग-अलग टाइप के रोबोट्स तैयार कर चुके हैं और उनकी काबिलियत को भी दिखा चुके हैं. कई रोबोट्स की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में भी सामने आ चुकी है.
यह भी पढ़ें: एक और स्मार्टफोन ब्रांड की एंट्री, चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहे देसी Ai+ फोन्स
चीनी टीवी चैनल्स से मिली जानकारी

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










