
Mosquito Killer Machine: घर से गायब हो जाएंगे मच्छर और दूसरे कीड़े-मकोड़े, ये छोटा सा डिवाइस करेगा काम
AajTak
Mosquito Killer Machine: बारिश की वापसी से मच्छरों का हमला एक बार फिर बढ़ गया है. मच्छर ही नहीं बल्कि दूसरे कीट-पतंगे भी इन दिनों घरों में आ रहे हैं. ऐसे में आप एक डिवाइस यूज करके इनसे बच सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे. सिर्फ एक Ultrasonic Electric Pest Repellent घर में लगाना होगा.
बरसात ने एक बार फिर दस्तक दे दी है. पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. बारिश के साथ ही मच्छर लौट आए हैं साथ ही छिपकली और दूसरे कीट पतंगे भी. अगर आप भी इस तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, तो कम खर्चे में इन सब से बच सकते हैं.
वैसे तो मच्छर और दूसरे कीट-पतंगों के लिए हम तरह-तरह के कॉयल और प्रोडक्ट्स यूज करते हैं. इन प्रोडक्ट्स से सिर्फ मच्छर को नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि आपके ऊपर भी इनका असर होता है.
इन सभी दिक्कतों से निजात पाने के लिए हम एक सस्ते प्रोडक्ट की तलाश में थे और हमारे हाथ बड़े ही काम का डिवाइस लगा है. इसकी मदद से आप चूहों, मच्छर और दूसरे कीट-पतंगों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं Ultrasonic Electric Pest Repellent की.
ये मशीन देखने में किसी दूसरे मॉस्किटो किलर मशीन की तरह ही है, लेकिन इसमें रिफिल नहीं लगता. बल्कि ये अल्ट्रासोनिक साउंड पर काम करती है. इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है और इसमें किसी तरह का हानिकारक लिक्विड इस्तेमाल नहीं होता है. आइए जानते हैं इस प्रोडक्ट की खास बातें.
पेस्ट रिपेलेंट को इस्तेमाल करना बहुत आसान है. आपको सिर्फ इसे सॉकेट में प्लग करना होगा और ये खुद-ब-खुद अपना काम कर लेगा. इसे इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगाते हुए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.
एक तो इसे ऐसी जगह इंस्टॉल करें, जहां से इसका साउंड प्राभावित ना हो. कंपनी की मानें तो इसे आप 30-50 इंच ऊपर लगाएं, जिससे ये रेंगने वाले और उड़ने वाले दोनों ही तरह के पेस्ट को दूर रख सके.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










