
Morning Vastu Tips: सुबह उठते ही इन पेड़-पौधों का दिखना होता है बहुत शुभ, दूर हो जाती है गरीबी
AajTak
Morning Vastu Tips: सुबह उठकर कुछ पवित्र पेड़-पौधों के दर्शन करना सिर्फ धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार भी बेहद लाभकारी माना गया है. इनको सुबह देखने से मानसिक तनाव से राहत और समृद्धि प्राप्त होती है. साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा से भी राहत मिलती है.
Morning Vastu Tips: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का बहुत ही खास होता है. मान्यता है कि कुछ विशेष पौधों के पास समय बिताने, उन्हें देखने या बस उनके आसपास रहने से मन हल्का होता है और माहौल में सकारात्मकता बढ़ती है. वास्तु के मुताबिक, अगर इंसान सुबह नींद से उठते ही कुछ शुभ पेड़-पौधों के दर्शन कर ले, तो दिनभर उत्साह, शांति और अच्छी ऊर्जा बनी रहती है. आइए जानते हैं कि उन पेड़-पौधों के बारे में.
तुलसी- तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसलिए, सुबह स्नान के बाद तुलसी के पास जाकर जल चढ़ाना और उसके दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
बेल- वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेल का वृक्ष भगवान शिव से संबंधित माना जाता है. मान्यता है कि सुबह उठकर बेल के वृक्ष के दर्शन करने से मन के नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं. क्योंकि, बेलपत्र शिवजी का सबसे ज्यादा प्रिय माना जाता है.
अशोक- ब्रह्मवैवर्त पुराण में अशोक वृक्ष को मंगलकारी बताया गया है. यदि घर या आसपास अशोक का पेड़ हो तो सुबह उसके दर्शन करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि जहां यह वृक्ष होता है, वहां कामों में रुकावटें और बाधाएं कम होती हैं और माहौल शांत बना रहता है.
आंवला- धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से आंवला बहुत ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि सुबह आंवला के पेड़ को देखने से सेहत अच्छी रहती है और शरीर में सराकात्मक ऊर्जा का वास होता है. आंवला खाने से भी शरीर मजबूत और रोगों से दूर रहता है.
नीम का पेड़- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नीम को पवित्र और स्वास्थ्य रक्षक वृक्ष कहा गया है. सुबह नीम के दर्शन या उसकी हवा स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए शुभ मानी जाती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










