
Monthly Rashifal March 2023: मार्च में इन 2 राशियों को होगा धन लाभ, जानें आपके लिए कितना लकी ये महीना
AajTak
Monthly Rashifal March 2023: मार्च के महीने होली और चैत्र नवरात्रि जैसे महापर्व भी दस्तक देने वाले हैं. ज्योतिषविदों की मानें तो मार्च का महीना राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. इस महीने मिथुन और धनु राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी तो कुछ राशि वालों को खर्चे परेशान करेंगे.
Monthly Rashifal March 2023: साल 2023 का तीसरा महीना मार्च शुरू होने वाला है. इस महीने होली और चैत्र नवरात्रि जैसे महापर्व भी दस्तक देने वाले हैं. ज्योतिषविदों की मानें तो मार्च का महीना राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. इस महीने मिथुन और धनु राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी तो कुछ राशि वालों को खर्चे परेशान करेंगे. आइए जानते हैं कि यह महीना आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि- मार्च के महीने में मेष राशि के जातकों को लाभकारी परिणाम आसानी से प्राप्त नहीं होंगे. सूर्य इस महीने के बारहवें भाव में रहेगा, जिस वजह से इन जातकों के लिए निजी जीवन, बच्चों की वृद्धि व अधिक धन प्राप्ति में बाधा आ सकती है. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी यह महीना इतना लाभप्रद नहीं होगा. इस महीने अधिक रिटर्न की भी उम्मीद नहीं की जा सकती है.
वृषभ राशि- मार्च का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए मध्यम माना जा सकता है. महीने की शुरुआत में प्रमुख ग्रह शनि दशम भाव में होंगे और यह अच्छे परिणामों के लिए एक सकारात्मक संकेत होता है. वृषभ राशि में जन्म लेने वाले जातक करियर में अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति में हो सकते हैं. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें महीने के अंत में अच्छा लाभ मिल सकता है.
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक इस महीने कड़ी मेहनत से पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं. पेशेवर जीवन में आपको कुछ असफलताओं और अचानक नौकरी में बदलाव का सामना भी करना पड़ सकता है. यदि आप बिजनेस कर रहे हैं, तो इस महीने के मध्य में आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. धन लाभ के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं.
कर्क राशि- करियर के दृष्टिकोण से कर्क राशि के जातकों के लिए महीने की शुरुआत थोड़ी मुश्किल हो सकती है. काम के दबाव की वजह से कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. जातकों को वित्तीय मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. यदि कोई नया निवेश करना चाहते हैं, इस महीने की पहली छमाही तक कहीं निवेश न करें. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें.
सिंह राशि- यह महीना सिंह राशि के जातकों के लिए अधिक अनुकूल नहीं है. इस माह स्वास्थ्य पर अधिक देखभाल की आवश्यक है. जल्दबाजी में किए गए कार्य आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. शुरुआत में नौकरी में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. करियर में कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








