
Monsoon Update: बस आ गया मॉनसून! कल केरल में होगी एंट्री, जानें आपके शहर में कब देगा दस्तक
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो इस बार 30 मई को केरल में मॉनसून की दस्तक हो सकती है. इसके बाद राज्य में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी. हालांकि, केरल पहले ही बहुत तेज बारिश और जलभराव से जूझ रहा है.
Monsoon Update: भीषण गर्मी से जूझ रहे आधे हिंदुस्तान को बस मॉनसून का इंतजार है. मौसम विभाग (IMD) ने इस पर खुशखबरी दी है. आज यानी 29 मई से 30 मई के बीच मॉनसून कभी भी भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकता है यानी 24 घंटे के अंदर केरल में मॉनसून की दस्तक हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.
केरल में इस बार मॉनसून समय से पहले दस्तक दे रहा है. राज्य में मॉनसून की सामान्य तारीख 1 जून है. हालांकि, इसमें 3-4 दिन आगे या पीछे होना भी सामान्य माना जाता है. मौसम विभाग की मानें तो इस बार 30 मई को केरल में मॉनसून की दस्तक हो सकती है. इसके बाद राज्य में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी. हालांकि, केरल पहले ही बहुत तेज बारिश और जलभराव से जूझ रहा है.
आईएमडी ने कहा था कि केरल में हो रही प्री-मॉनसून बारिश जल्द ही मॉनसूनी बारिश में बदल जाएगी. मौसम विभाग (IMD) ने आज कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में रेड अलर्ट और तीन अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पिछले कई दिनों से राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है.
बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 1 जून के आस-पास केरल में प्रवेश करता है. सामान्य तौर पर ये उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है. इससे पहले 22 मई मॉनसून अंडमान निकोबार में दस्तक देता है. इस बार अंडमान में मॉनसून का आगमन सामान्य से 3 दिन पहले, 19 मई को हो गया है.
मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल है. इसी के चलते भारत में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है. वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मॉनसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






