Monsoon Session: संसद भवन में सत्र की कार्यवाही से पहले विपक्ष की बैठक, राहुल गांधी भी रहे मौजूद
ABP News
पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है. 19 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है.
नई दिल्ली: पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है. जिसके चलते अब तक संसद की कार्यवाही बाधित रही है. आज सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कई विपक्षी दलों के नेताओं ने एक मीटिंग की. विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरने की आगे की रणनीति पर चर्चा की. इस मीटिंग में राहुल गांधी भी मौजूद रहे. कांग्रेस के अलावा शिवसेना, सीपीआई, सीपीएम, राष्ट्रीय जनता दल, आम आदमी पार्टी और तमिलनाडु की डीएमके के नेता भी शामिल हुए. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'हम चाहते हैं कि सदन चले और वहां पेगासस मामले पर चर्चा हो. पेगासस मामले की जांच कई देशों में हो रही हैं तो बीजेपी इसकी जांच अपने देश में क्यों नहीं कर रही है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को इसकी जांच करवानी चाहिए.'More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












