
Money Deadlines: फटाफट निपटा लें, फ्री में हो रहा है... आधार से लेकर इनकम टैक्स तक का ये 7 काम!
AajTak
साल 2024 में कुछ महत्वपूर्ण काम की डेडलाइन खत्म हो रही है, जो आपके पॉकेट से जुड़ी हुई हैं. इसमें फ्री आधार अपडेट से लेकर इनकम टैक्स तक की डेडलाइन शामिल है.
फ्री में आधार को अपडेट (Free Aadhaar Update) करने से लेकर इनकम टैक्स नियम (Income Tax Rules) और डीमैट अकाउंट नॉमिनेशन (Demat Account Nomination) समेत कई पैसों से जुड़े काम की डेडलाइन बढ़ा दी गई है. आम लोगों के जुड़े इन काम को जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए. अगर आप इन कामों को पूरा नहीं कर पाते हैं तो आपको पेनल्टी और अन्य चार्ज देना पड़ सकता है.
भारतीय रिजर्ब बैंक (RBI) की ओर से सोने में निवेश सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold bonds Scheme) की शुरुआत की है. Sovereign Gold bonds की अगली किस्त 12 फरवरी से 16 फरवरी के बीच खुलेगा. अगर निवेशकों ने यह डेडलाइन मिस कर दी तो आपको अगली किस्त का इंतजार करना होगा, जो अगले वित्त वर्ष में हो सकता है.
फ्री में आधार अपडेशन: अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो इसे अपडेट करा सकते हैं. सरकार ने आधार को फ्री में अपडेट (Free Aadhaar Update) कराने के लिए 14 मार्च 2024 तक की सुविधा दी है. myAadhaar पोर्टल पर आधार को फ्री में अपडेट करा सकते हैं. इसके अलावा आप सीएससी सेंटर पर जाकर भी आधार को फ्री में अपडेट करा सकते हैं.
हाउस रेंट पर TDS: अगर आप 50,000 रुपये या उससे अधिक मंथली हाउस रेंट का भुगतान कर रहे हैं और पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में TDS नहीं काटा है. मार्च 2024 महीने में रेंट भुगतान करके टीडीएस काट लें.
टैक्स सेविंग प्लानिंग: वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आपको टैक्स सेविंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो सभी टैक्स सेविंग निवेश (Tax Saving Investment) को 31 मार्च 2024 से पहले करना होगा. ओल्ड टैक्स रिजिम के तहत आप इन छूट का दावा कर सकते हैं.
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट डेडलाइन: कई बैंक ने स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पेश की है, जिनकी डेडलाइन इस साल समाप्त हो रही है. HDFC सीनियर सिटीजन केयर FD की डेडलाइन 10 जनवरी है. इसी तरह SBI WeCare FD की लास्ट डेडलाइन 31 मार्च 2024 है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










