
Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी पर इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त
AajTak
Mokshada Ekadashi 2024: मार्गशीर्ष एकादशी तिथि का प्रारंभ 11 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 12 दिसंबर की रात 1 बजकर 09 मिनट पर होगा. ऐसे में मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को ही मान्य है.
Mokshada Ekadashi 2024: मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है. इसे मोक्ष प्राप्ति का दिन कहा जाता है. इसी दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था. इस दिन पूजा उपासना से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और दान का कई गुना फल मिलता है. इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को यानी आज रखा जाएगा. आइए आपको इसकी पूजन विधि और शुभ मुहूर्त बताते हैं.
मोक्षदा एकादशी की तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष एकादशी तिथि का प्रारंभ 11 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 12 दिसंबर की रात 1 बजकर 09 मिनट पर होगा. ऐसे में मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को ही मान्य है. जबकि इसका समापन पारण 12 दिसंबर को सुबह 7 बजे से 9 बजकर 9 मिनट तक किया जा सकता है.
मोक्षदा एकादशी में उपासना की विधि मोक्षदा एकादशी के दिन सबसे पहले सुबह ही स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य दें. इसके बाद पीले कपड़े पहनकर भगवान कृष्ण की पूजा करें. श्री कृष्ण को पीले फूल, पंचामृत और तुलसी दल अर्पित करें. इसके बाद भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करें या फिर गीता का पाठ करें.
मोक्षदा एकादशी की शाम कथा सुनें और शाम के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसाद का भोग लगाकर उनकी आरती करें. इस दिन किसी गरीब को कपड़े या अन्न का दान करें. मोक्षदा एकादशी पर निर्जल उपवास रखना सर्वोत्तम होता है.
मोक्षदा एकादशी के नियम एकादशी से एक दिन पहले की शाम सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए. रात में भगवान का ध्यान करके ही सोएं या मंत्र जाप करके सोएं. एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो मन शांत और स्थिर रखें. गुस्से या बदले की भावना मन में न लाएं. भूलकर भी इस दिन किसी की बुराई न करें.
मोक्षदा एकादशी के दिन अन्न से परहेज करें. शाम की पूजा के बाद फल खा सकते हैं. मोक्षदा एकादशी का व्रत न भी रखें तो कम से कम चावल तो बिल्कुल न खाएं. इस दिन रात के समय जागरण जरूर करें. भजन-कीर्तन करें. द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाने के बाद ही आप भोजन कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










