
Mohini Ekadashi 2023: आज है मोहिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और इसका खास महत्व
AajTak
Mohini Ekadashi 2023: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु ने दैत्यों से अमृत की रक्षा करने के लिए मोहिनी का रूप धारण किया था. पुराणों के अनुसार, इस व्रत को विधि-विधान के साथ करने से मनुष्य मोह माया से निकल जाता है और उत्तम लोक में स्थान पाता है.
Mohini Ekadashi 2023: हिन्दू धर्म में मोहिनी एकादशी बहुत ही पावन और फलदायी तिथि मानी जाती है. ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस पावन तिथि के दिन पूर्ण विधि विधान से व्रत रखता है तो उसका जीवन में कल्याणमय हो जाता है. व्रत रखने वाला व्यक्ति मोह माया से निकलकर मोक्ष प्राप्ति की ओर अग्रसर होता है. इस बार मोहिनी एकादशी 01 मई यानी आज मनाई जा रही है.
मोहिनी एकादशी का महत्व (Mohini Ekadashi 2023 Significance)
पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन हुआ तो अमृत प्राप्ति के बाद देवताओं व असुरों में आपाधापी मच गई थी. ताकत के बल पर देवता असुरों को हरा नहीं सकते थे इसलिए भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर असुरों को अपने मोह माया के जाल में फांसकर सारा अमृत देवताओं को पिला दिया जिससे देवताओं ने अमरत्व प्राप्त किया. इस कारण इस एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा गया.
मोहिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Mohini Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
उदयातिथि के अनुसार, मोहिनी एकादशी 01 मई यानी आज ही मनाई जाएगी. एकादशी तिथि की शुरुआत 30 अप्रैल यानी कल रात 08 बजकर 28 मिनट पर शुरू हो चुकी है और इसका समापन 01 मई यानी आज रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा. मोहिनी एकादशी के पारण का समय 02 मई सुबह 05 बजकर 40 मिनट से लेकर 08 बजकर 19 मिनट रहेगा. आज मोहिनी एकादशी पर रवि योग का निर्माण भी हो रहा है, जिसका समय सुबह 05:41 ए एम से शाम 05:51 पी एम तक रहेगा.
मोहिनी एकादशी पूजन विधि (Mohini Ekadashi Pujan Vidhi)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










