
Mohammed Shami: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, मोहम्मद शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड, इन 2 खिलाड़ियों को खेल रत्न
AajTak
इस साल मिलने वाले खेल अवॉर्ड्स के लिए एथलीट्स के नामों का ऐलान कर दिया गया है. इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिलेगा. जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है.
इस साल मिलने वाले खेल अवॉर्ड्स के लिए एथलीट्स के नामों का ऐलान कर दिया गया है. इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिलेगा. जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है.
बता दें कि यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक बड़ा प्रोग्राम आयोजित करते हुए उसी दौरान दिए जाएंगे. यह घोषणा खेल मंत्रालय ने की है. यह सभी अवॉर्ड राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे.
26 एथलीट्स को दिए जाएंगे अर्जुन अवॉर्ड
खेल मंत्रालय के मुताबिक, इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा. जबकि मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सम्मानित किया जाएगा. यह सभी अवॉर्ड इन एथलीट्स को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिए जाएंगे.
खेल मंत्रालय ने बताया है कि समितियों की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना गया है. मंत्रालय ने सभी अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की लिस्ट भी जारी की है.
इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार इस प्रकार दिए जाएंगे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









