
Modi@काशी... सबसे बड़े नेता की सबसे बड़ी जीत को टारगेट बनाकर उतरे बीजेपी के दिग्गज, 5 Points में समझें रणनीति
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं. अपने सबसे बड़े नेता को सबसे बड़ी जीत को टारगेट बनाकर बीजेपी के दिग्गज नेता प्रचार के लिए मैदान में उतर आए हैं. क्या है पार्टी की रणनीति?
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं और इनमें सबसे हॉट सीट वाराणसी भी हैं. वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. वाराणसी से दो बार के सांसद पीएम मोदी के सामने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को उतारा है. सपा-कांग्रस गठबंधन की चुनौती के बावजूद वाराणसी के चुनावी दंगल को बीजेपी के लिहाज से कहा जा रहा है कि यह बहुत आसान होने वाला है. इन सबके बीच अब चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में बीजेपी ने वाराणसी में पूरी ताकत झोंक दी है.
लगातार दो बार की सत्ताधारी बीजेपी जहां तीसरी जीत को बड़ा करने के लिए 'अबकी बार,400 पार' का नारा देकर उतरी है. वहीं, बीजेपी के कद्दावर नेता इसी तर्ज पर वाराणसी सीट से पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार संसद भेजने, सबसे बड़ी जीत का तोहफा देने के लिए काशी की प्रचार भूमि में उतर आए हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता काशी में हैं. दर्जन भर के करीब मंत्री-मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में जुटे हैं तो वहीं पार्टी ने अलग-अलग समाज-वर्ग के मतदाताओं को साधने के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी है. वाराणसी सीट के लिए बीजेपी की रणनीति क्या है? आइए, नजर डालते हैं.
1- माइक्रो मैनेजमेंट
बीजेपी का जोर माइक्रो मैनेजमेंट पर है. वाराणसी में माइक्रो मैनेजमेंट की कमान इस बार सीआर पाटिल संभाल रहे हैं. गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने तब भी वाराणसी में कैंप किया था जब 2014 में नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे. सीआर पाटिल और उनकी टीम के साथ गुजरात बीजेपी के प्रभारी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) रत्नाकर भी एक्टिव हो गए हैं. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि सीआर पाटिल की अगुवाई में ही बीजेपी ने पन्ना प्रमुख और पेज कमेटी के फॉर्मूले का सफल प्रयोग वाराणसी में किया था.
2- आक्रामक प्रचार रणनीति
बीजेपी ने वाराणसी सीट पर जीत बड़ी करने के लिए विधानसभा और बूथ स्तर तक प्लानिंग की है. पार्टी ने करीब तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों की भारी-भरकम फौज विधानसभा स्तर पर प्रचार के लिए उतार दी है. अलग-अलग वर्गों को साधने के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं पर्ची वितरण से लेकर मॉनिटरिंग तक के काम में भी डेडिटेड टीम लगाई गई है. विधायक-पूर्व विधायक, पार्षद और संगठन से जुड़े लोगों के साथ ही यूपी के अलग-अलग जिलों, दूसरे राज्यों से आए नेता-कार्यकर्ता भी डोर-टू-डोर कैंपेन में जुटे हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







