
MLC election: इमरान मसूद पर भारी पड़े आजम खान के करीबी, ओपी राजभर को भी अखिलेश यादव ने दिया झटका
AajTak
UP MLC election: उत्तर प्रदेश विधान परिषद सीटों के लिए सपा के चारों उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है. सपा से स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव, शाहनवाज खान और जासमीर अंसारी को टिकट मिला है. ऐसे में सबसे बड़ा सियासी झटका कांग्रेस छोड़कर आने वाले इमरान मसूद को लगा है. इसके अलावा सहयोगी दल के तौर पर एक सीट मांग रहे ओम प्रकाश राजभर के अरमानों पर पानी फिर गया है.
उत्तर प्रदेश की 13 विधान परिषद सीटों को लेकर बीजेपी और सपा ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं. बीजेपी ने बुधवार को 9 एमएलसी कैंडिडेट के नामों की घोषणा की है तो सपा के चारों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इसके साथ ही सपा के उन नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया है जो विधान परिषद पहुंचने की जुगत में थे. इमरान मसूद से लेकर ओम प्रकाश राजभर तक को सियासी झटका लगा है तो आजम खान के करीबी नेता को एमएलसी बनाकर उनकी नाराजगी को दूर करने की कवायद की है.
सपा ने एमएलसी के लिए चार प्रत्याशी उतारे
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के चार उम्मीदवारों ने बुधवार को एमएलसी के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है. स्वामी प्रसाद मौर्य, जासमीर अंसारी, मुकुल यादव और शाहनवाज खान के नाम शामिल हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी छोड़कर सपा में आने वाले स्वामी प्रसाद और कांग्रेस छोड़कर आए जासमीर अंसारी को अखिलेश ने कैंडिडेट बनाया है.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अखिलेश यादव जी ने विधान मण्डल, उप्र के उच्च सदन (विधान परिषद) में प्रत्याशी बनाकर, उन दलितों, पिछड़ो, वंचितों व उपेक्षितो एवं गाँव-गरीब, बेरोजगार नौजवानों का सम्मान बढ़ाया हैं, जिनकी मैं सदैव आवाज उठाता रहा हूँ, इसके लिये उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। pic.twitter.com/1ST3e55ltn
अखिलेश यादव के लिए करहल सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव के बेटे मुकुल यादव को सपा ने विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा आजम खान के करीबी माने जाने वाले सहारनपुर के शाहनवाज खान शब्बू को भी अखिलेश ने विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया है, जिसे आजम खान की नाराजगी को दूर करने के तहत देखा जा रहा है.
सपा ने यादव-मुस्लिम समीकरण का रखा ख्याल

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







