
Mivi AI Buds हुए लॉन्च, इंसानों की तरह करेंगे बात, इतने रुपये है कीमत
AajTak
Mivi AI Buds Price In India: देसी ब्रांड Mivi ने अपने नए ईयरबड्स को लॉन्च किया है, जो काफी खास हैं. कंपनी ने Mivi AI Buds को लॉन्च किया है, जो अपने नाम के मुताबिक ही काम करते हैं. इसमें आपको वॉयस असिस्टेंट मिलेगा, जिसे कंपनी ने खुद डेवलप किया है. आइए जानते हैं इन बड्स की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चर्र Mivi ने अपने नए AI Buds को लॉन्च कर दिया है. ये बड्स किसी भी दूसरे बड्स से काफी अलग हैं. इसमें आपको इंसानों जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा. ये बड्स इन-बिस्ट वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है, जो कई भाषाओं में इंटरैक्शन कर सकता है.
AI Buds में आपको कंपनी का अपना वॉयस असिस्टेंट Mivi AI मिलेगा. इसे आप Hi Mivi बोलकर एक्टिव कर सकते हैं. ये बड्स हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम और गुजराती भाषा में काम करता है.
यूजर्स इस AI का इस्तेमाल करके तमाम सवाल पूछ सकते हैं. ये AI असिस्टेंट अलग-अलग फंक्शन्स अपने अवतार के जरिए सपोर्ट करता है. जैसे आपके सामान्य सवालों के लिए गुरु अवतार है. वहीं इंटरव्यूअर अवतार मॉक इंटरव्यू और फीडबैक देता है.
यह भी पढ़ें: Mivi ला रही देसी AI ईयरबड्स, इतनी होगी कीमत, बताया कंपनी का फ्यूचर प्लान
कुकिंग के लिए शेफ अवतार जवाब देगा. यूजर्स Mivi AI ऐप के जरिए बड्स के फीचर्स को मैनेज कर सकते हैं. ये ऐप Google Play Store पर उपलब्ध होगा. फिलहाल Mivi AI का ऐप सिर्फ एंड्रॉयड पर उपलब्ध है. इसमें iOS का सपोर्ट नहीं मिलता है. AI Buds में Hi-Res Audio, LDAC, 3D साउंडस्टेज, स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट मिलता है.
यह भी पढ़ें: MIVI Roam 2 Review: क्या 999 रुपये वाले इस ब्लूटूथ स्पीकर को खरीदना चाहिए?

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












