
Mirabai Chanu Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ में मीराबाई चनू बनीं 'गोल्डन गर्ल' वेटलिफ्टिंग में दिलाया भारत को Gold
AajTak
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मीराबाई चनू 49 किलो भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश कर रही हैं. चनू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में अबकी बार भी कॉमनवेल्थ गेम्स में उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद है.
India Wins Gold Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ है. मीराबाई चनू ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में भारत के लिए यह मेडल जीता. टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने स्नैच में 88 किलो का वजन उठाया. वहीं, क्लीन एंड जर्क में मीराबाई ने 113 किलो का बेस्ट प्रयास किया. यानी कि मीराबाई ने कुल 201 किलो का वजन उठाया. यह कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड रहा.
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'असाधारण. मीराबाई चनू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया. उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नए एथलीटों को.'
मीराबाई चनू ने गोल्डकोस्ट में हुए 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था. साथ ही मीराबाई 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी मीराबाई ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था. अब बर्मिंघम गेम्स में मीराबाई चनू ने शानदार प्रदर्शन कर वेटलिफ्टिंग के खेल को नई दिशा प्रदान की है.
♦ मीराबाई चनू स्नैच के अपने तीसरे प्रयास में 90 किलो का वजन नहीं उठा सकीं. यानी कि स्नैच में मीराबाई का बेस्ट प्रयास 88 किलो रहा, जो कि गेम्स रिकॉर्ड है. चनू के बाद स्नैच में मैरी हनीत्रा रोइल्या दूसरे नंबर पर रहीं. मैरी 76 किलो का भार सफलतापूर्वक उठाने में कामयाब रहीं.
♦ मीराबाई चनू क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में 109 किलो का वजन उठाने में कामयाब रहीं. वहीं, दूसरे प्रयास में भी वह 113 किलो वजन उठाने में कामयाब रहीं. हालांकि उनका तीसरा प्रयास 115 किलो उठाने का था, जिसमें वह नाकाम रहीं.
♦ मीराबाई चनू ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 84 किलो का वजन उठाया है. इसके बाद स्नैच के दूसरे प्रयास में भी उन्होंने 88 किलो का भार सफलता पूर्वक उठाया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










