
Mike Hesson, World Cup 2023 क्रिकेट के नास्त्रेदमस... इनकी सभी भविष्यवाणी सही साबित हुई
AajTak
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर है. इस फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन काफी सुर्खियों में हैं. हेसन का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में आज (19 नवंबर) भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर होनी है. फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर दो बजे से शुरू हो रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम आठवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही है, वहीं भारत चौथी बार खिताबी मुकाबले में उतरा है. इस फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कोच माइक हेसन काफी सुर्खियों में हैं.
हेसन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर है. हेसन से भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी करने को कहा जाता है. हेसन ने जो भी भविष्यवाणी की वो सही साबित हुई. हेसन ने कहा कि भारत सेमीफाइनल में 70 रनों से जीतेगा, वहीं मोहम्मद शमी छह या उससे ज्यादा विकेट लेंगे और कोहली शतक बनाएंगे. यही नहीं हेसन ये भी कहते हैं डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे.
pic.twitter.com/TZDr7GVBOx
माइक हेसन भविष्यवाणी करते हुए कहते हैं, 'भारत काफी मजबूत है. इसलिए मुझे लगता है कि वे शायद 70 रन से जीत जाएंगे. हमें विराट कोहली जैसे प्लेयर से कुछ खास देखने को मिल सकता है. विराट कोहली अपना 50वां शतक बनाने जा रहे हैं. आज उनकी रात हो सकती है.'
उन्होंने आगे कहा, 'न्यूजीलैंड एक बड़े स्कोर का पीछा कर रहा है और मुझे लगता है कि जब वे चेज करेंगे तो गेंद थोड़ी सी हरकत कर सकती है. तो मोहम्मद शमी को आज रात छह या शायद सात विकेट भी मिल सकते हैं. संभवतः डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के लिए मुख्य आकर्षण हो सकते हैं.'
हेसन की सभी भविष्यवाणियां सही साबित हुई. भारत 70 रनों से मुकाबला जीतने में कामयाब रहा. वहीं विराट कोहली ने 105 रनों की पारी खेली. डेरिल मिचेल भी न्यूजीलैंड के लिए शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











