
Mika Di Vohti: मीका सिंह संग थी अफेयर की चर्चा, अब सिंगर की दुल्हनिया बनने स्वयंवर में आईं आकांक्षा पुरी कौन हैं?
AajTak
अकांक्षा पुरी यूं तो टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. लेकिन मीका सिंह संग आकांक्षा पुरी का रिश्ता बेहद पुराना है. आकांक्षा और मीका बीते 10-12 सालों से एक दूसरे के खास दोस्त हैं. मीका सिंह की दुल्हनिया बनने के लिए आकांक्षा पुरी ने बीच शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर हर किसी को चौंका दिया.
कहते हैं कि जब कोई किसी को सच्चे दिल से चाहता है तो उसे किसी और के साथ देखना आसान नहीं होता. स्वयंवर-मीका दी वोटी में अपने करीबी दोस्त मीका सिंह को दूसरी लड़कियों के करीब जाता देखकर टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी से भी रहा नहीं गया. मीका सिंह की दुल्हनिया बनने के लिए आकांक्षा पुरी ने बीच शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर हर किसी को चौंका दिया.
मीका से प्यार करती हैं आकांक्षा?
अकांक्षा पुरी यूं तो टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. लेकिन मीका सिंह संग आकांक्षा पुरी का रिश्ता बेहद पुराना है. आकांक्षा और मीका बीते 10-12 सालों से एक दूसरे के खास दोस्त हैं. पारस छाबड़ा से ब्रेकअप होने के बाद आकांक्षा पुरी और मीका सिंह के अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रही थीं. दोनों की साथ में एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद कहा गया था कि मीका और आकांक्षा ने छिपकर शादी रचा ली है. आकांक्षा पुरी संग वायरल तस्वीर का सच बताते हुए शो में मीका ने एक्ट्रेस संग अपनी अफेयर की खबरों को बेबुनियाद बताया है.
मीका के स्वयंवर में क्यों आईं आकांक्षा? आकांक्षा पुरी को मीका सिंह के स्वयंवर में देखकर कंटेस्टेंट्स समेत कई लोगों का ये सवाल है कि अगर आकांक्षा मीका को पिछले 10-12 सालों से जानती थीं, तो उन्होंने सिंगर से शादी करने के लिए उनके स्वयंवर का इंतजार क्यों किया? हमें पता है आपके मन में भी ये सवाल होगा. इसका जवाब भी शो में आकांक्षा पुरी ने खुद ही दे दिया है.
शो में एंट्री करने के बाद अपने वीडियो क्लिप में आकांक्षा ने बताया कि वो मीका सिंह की काफी अच्छी दोस्त हैं. लेकिन जब उन्होंने मीका को दूसरी लड़कियों के करीब आता देखा तो उन्हें जलन होने लगी और उस वक्त उन्हें मीका के लिए अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ. इसके बाद आकांक्षा पुरी ने बिना किसी की परवाह किए मीका की दुल्हनिया बनने के लिए उनके स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.











