
Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा बयान, आउटेज में 85 लाख डिवाइस पर पड़ा असर
AajTak
Microsoft Outage: शुक्रवार को अचानक एक आउटेज के चलते की सर्विस ठप हो गईं. इस दौरान एयरलाइंस, कई हॉस्पीटल, एयरपोर्ट सर्विस प्रभावित हुईं. यह आउटेज साइबर सिक्योरिटी फर्म CrowdStrike के एक सॉफ्टवेयर अपडेट की वजह से हुआ. Microsoft ने बताया कि इस एक आउटेज की वजह से उसके 85 लाख डिवाइस प्रभावित हुए हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस अचनाक शुक्रवार को ठप हो गईं. इससे दुनियाभर में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस आउटेज की वजह से एविएशन सेक्टर समेत आईटी सेक्टर की अलग-अलग सर्विस प्रभावित हुई हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक ब्लॉगपोस्ट में बताया है कि इस आउटेज की वजह से पूरी दुनिया में 85 लाख माइक्रोसॉफ्ट डिवाइस प्रभावित हुए हैं.
ब्लॉग में कहा, CrowdStrike के अपडेट की वजह से 8.5 मिलियन विंडोज डिवाइस प्रभावित हुए हैं, या सभी विंडोज मशीनों में से एक फीसदी से भी कम को प्रभावित किया है. Microsoft ने आगे बताया है कि क्राउडस्ट्राइक ने एक स्केलेबल सॉल्यूशन डेवलप करने में मदद की है. यह Microsoft के एज्योर इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से ठीक करने में मदद करेगा.
Microsoft आउटेज से पहले CrowdStrike का मार्केट कैप 83 अरब डॉलर का था. इस आउटेज के बाद कंपनी के शेयर अचानक धड़ाम हो गए, जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 8.8 अरब डॉलर कम हो गया हो गया. ऐसे में कंपनी को करीब 73 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
यह भी पढ़ें: Microsoft Outages: जिस कंपनी की वजह से ठप हुई दुनिया, उसे झटके में 73000 करोड़ का नुकसान!
भारत समेत पूरी दुनिया में मौजूद एयरलाइन, बैंक, हॉस्पीटल आदि अपने सिस्टम और डेटा को प्रोटेक्ट करने केलिए CrowdStrike की प्रोटेक्शन को चुनते हैं. लेकिन एक फॉल्टी अपडेट की वजह से शुक्रवार को दुनियाभर में हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट पर तो हाथ से लिखकर बोर्डिंग पास दिए गए.
आसान शब्दों में समझें तो CrowdStrike एक क्लाउड आधारित एंटीवायरस सर्विस है. यह साइबर खतरों को चेक करने के लिए AI और Falcon का इस्तेमाल करता है. यह कंपनियों के सॉफ्टवेयर और क्लाउड आदि को साइबर अटैक से बचाता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











