
Microsoft ने पेश किया VASA-1 AI टूल, आपकी फोटो से बना देगा असली जैसा वीडियो
AajTak
Microsoft VASA-1 AI Video Generator: माइक्रोसॉफ्ट ने अपना नया AI टूल पेश किया है, जो गजब की टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इस AI टूल की मदद से आप किसी फोटो से एक वीडियो जनरेट कर सकते हैं. ये वीडियो कोई आम वीडियो नहीं होगा, बल्कि आप इसमें ह्यूमन एक्सप्रेशन डाल सकते हैं. वीडियो में आप तस्वीर को एक्सप्रेशन्स दे सकते हैं.
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में हर दिन कुछ-ना-कुछ नया हो रहा है. आम लोगों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी डेवलपर्स कुछ खास टूल्स लॉन्च करते रहते हैं. कुछ वक्त पहले ही OpenAI ने Sora और Google ने Vids को पेश किया है, जो टेक्स्ट-टू-वीडियो जनरेट कर सकते हैं.
अब Microsoft ने VASA-1 AI वीडियो जनरेटर लॉन्च किया है. कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेसबाइट पर इस टूल के कई सैंपल पेश किए हैं. ये टूल किसी भी फोटो से उस शख्स का वीडियो तैयार कर सकता है. कंपनी ने जो सैंपल पेश किए हैं, उनके रिजल्ट बेहतरीन हैं.
माइक्रोसॉफ्ट के इस टूल का नाम विजुअल अफेक्टिव स्किल ऑडियो या VASA-1 है. ये कंपनी का टॉप एंड मॉडल है, जो इंसानों के फेशियल एक्सप्रेशन को बेहतरीन तरीके से क्रिएट कर सकता है. ये टूल तमाम तरीकों की फीलिंग और इमोशन को लोगों के चेहरे पर फोटोज से जनरेट कर सकता है.
आसान भाषा में कहें, तो किसी की सिंपल तस्वीर से उस शख्स का अलग-अलग एक्सप्रेशन वाला वीडियो तैयार किया जा सकता है. ये टूल फेस मसल्स, लिप्स, नोज, हेड टिल्ट और दूसरे फैक्टर की मदद से वीडियो तैयार करता है. इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं.
यह भी पढ़ें: ChatGPT को टक्कर देने के लिए साथ आ रहे Apple और Google, iPhone में मिलेगा Gemini!
फिलहाल Microsoft VASA-1 अधिकतम 512×512 pixels का वीडियो 40fps पर क्रिएट कर सकता है. कंपनी का दावा है कि ये टूल रीयल लाइफ जैसा वीडियो क्रिएट कर सकता है. यानी इसकी मदद से आप असल जिंदगी में जैसे एक्सप्रेशन देते हैं. वैसा ही वीडियो में दे सकेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










