
MI vs CSK Live Score IPL 2022: एमएस धोनी का विटेंज अवतार, आखिरी बॉल पर बाउंड्री जड़ दिलाई जीत, मुंबई की सातवीं हार
AajTak
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने हैं. दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में बेहतर नहीं रहा है, ऐसे में यहां कोशिश एक-दूसरे से आगे निकलने की होगी.
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धमाके के दमपर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 3 विकेट से मात दी है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 21 अप्रैल को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 155 का स्कोर बनाया, मैच आखिरी तक गया. लेकिन अंत में एमएस धोनी के धमाल ने सीएसके को जीत दिला दी.
चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी, मुंबई की ओर से जयदेव उनादकट ने ये ओवर डाला. पहली बॉल पर ही उनादकट ने प्रिटोरियस को आउट कर दिया, लेकिन एमएस धोनी का कमाल एक बार फिर देखने को मिला और अपनी टीम को उन्होंने जीत दिला दी.
आखिरी ओवर का रोमांच..
19.1 ओवर- ड्वेन प्रिटोरियस आउट 19.2 ओवर- एक रन (ड्वेन ब्रावो) 19.3 ओवर- 6 रन (एमएस धोनी) 19.4 ओवर- 4 रन (एमएस धोनी) 19.5 ओवर- 2 रन (एमएस धोनी) 19.6 ओवर- 4 रन (एमएस धोनी)
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी (156/7, 20 ओवर)
चेन्नई सुपर किंग्स को उम्मीद थी कि वह इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन पहली ही बॉल पर ऋतुराज गायकवाड़ आउट हो गए. उनके कुछ देर बाद भी मिचेल सैंटनर चलते बने. ऐसे में सीएसके के लिए सीनियर प्लेयर रॉबिन उथप्पा ने कमान संभाली, लेकिन दूसरी छोर से लगातार विकेट गिरते गए. एक तरफ विकेट गिर रहे थे, तो दूसरी ओर टारगेट बढ़ता जा रहा है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











